DM भी, डॉक्टर भी... एक ऐसा IAS जिसने पहाड़ी जिले की कमान के साथ उठा लिया आला

in #digras2 years ago

उत्तराखंड में तैनात डीएम डॉ. संतोष गहरवार की कहानी प्रेरित करेगी। एक ऐसा आईएएस जो डॉक्टर भी है, लोगों की सुरक्षा और जिले में विकास योजनाओं को जमीन उतारने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रहा है। लोगों की जिंदगी को एक बेहतर दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।uttarakhand-tihri-dm-95856181.png
टिहरी: एक आईएएस जिले की कमान संभालता है। प्रशासनिक इंतजामों को दुरुस्त करता है। जिले में विकास की रोशनी को बढ़ाने की कोशिश करता है। दिल्ली और प्रदेश की राजधानी से चलने वाली योजनाओं का लाभ गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करता है। लेकिन, कुछ ऐसे अधिकारी होते हैं जो कुछ अलग कर जाते हैं। चर्चा में आ जाते हैं। इनसे बदलाव की स्थिति बनती है। लोगों की उम्मीद जगती है। उम्मीदों पर खड़ा उतरने के बाद ऐसे अधिकारी लोगों के बीच हीरो बन जाते हैं। जुड़ जाते हैं। फिर अधिकारी भी लोगों के दुख-दर्द से जुड़ते हैं। ऐसे ही अधिकारी डॉ. संतोष गहरवार, रोशन जैकब कहलाते हैं। आज हम बात करेंगे टिहरी जिले के डीएम डॉ. संतोष गहवार की। इस अधिकारी ने पहाड़ के लोगों का दर्द देखा तो उससे जुड़े। अपने डॉक्टरी ज्ञान का उपयोग किया। आला उठाए। इलाज शुरू किया। अब उनकी लोकप्रियता की चर्चे पूरे प्रदेश में हैं। लोगों के लिए डॉ. संतोष सबसे बेहतरीन अधिकारी की भूमिका में दिख रहे हैं।