बिहार: अक्सर पैर छूने के लिए क्यों झुक जा रहे नीतीश, 'मोह-माया' से दूर जाने की तैयारी तो नहीं? जानें

in #digras2 years ago

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बदले-बदले नजर आ रहे हैं। जब से महागठबंधन के साथ गए हैं, उनके हाव भाव और व्यवहार में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार का मुस्कुराना, चरण स्पर्श करना बहुत कुछ कहता है। खासकर दो दिन में तीन दफे दूसरों का पैर छूने के लिए आगे बढ़ना किसी और सियासत की ओर इशारा करता है।nitish-kumra-pranam-95810410.jpg
पटना: तारीख 25 मार्च 2022... स्थान- लखनऊ, उत्तर प्रदेश। योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे थे। मंच पर बीजेपी के बड़े-बड़े नेता मौजूद थे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी थे। तभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) की एंट्री होती है। मंच पर मौजूद सभी नेताओं का अभिवादन करते हैं, नमस्कार-प्रणाम करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के पास पहुंचते हैं और झुककर अभिवादन करते हैं। हाथ जोड़े सीएम नीतीश का अभिवादन पीएम मोदी हाथ पकड़कर स्वीकार करते हैं। लगभग 9 महीने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर कुछ ऐसा ही करते हुए दिखाई दे रहे हैं।