प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

394660.gif

प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बीजाडांडी में राज्य शिक्षा केंद्र एवं कलेक्टर हर्षिका सिंह निर्देश में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद एवं समर्थ प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड अंतर्गत आने वाले दिव्यांग बच्चो को 100 मीटर दौड़ 50 मीटर दौड़ रंगोली ड्राइंग, मेहंदी, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, दौड़ एवं विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 90 बच्चे उपस्थित रहे। जनपद उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव एवं बीईओ अवधेश दुबे ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष जनपद पंचायत बीजाडांडी के उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव के द्वारा की गई। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के प्रति अपने अनुभव को व्यक्त किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष करिश्मा पुटटा अतिथि के रूप में उपस्थित रही। साथ ही दिव्यांग बच्चों के अनुभव को शेयर किया। जिले के नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय द्वारा बताया गया कि 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

एवं 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस का आयोजन मंडला में होगा। एपीसी हिरेंद्र वर्मा सर ने दिव्यांग बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ये बच्चे प्रतिभा के धनी होते है। बीआरसी मोहन लाल यादव के द्वारा विकलांगों के लिए संचालित समस्त योजनाओं के बारे में गया कार्यक्रम प्रभारी एमआरसी अरविंद यादव द्वारा संपन्न कराया गया। बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया विधाओं में भाग लिया और प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान जीतने वाले बच्चों को पारितोषिक के रूप में स्वेटर वितरित किया गया। कार्यराम का संचालन जनशिक्षक पुस्पेंद्र नाथ चौरसिया इस दौरान आभा यादव, रश्मि जैन, निलेश सोनी, सुरेश यादव, विवेक मिश्र, बीएसी गुलाब सिंह महोबिया, फूल शिरोमणि सूर्यवंशी, प्रदीप प्रकाश उपाध्याय सुरेश कोर्चे, सुहेल अहमद, रूप, लाल करियाम एवं खुमान विश्वकर्मा, प्रताप सिंह नरेती, रमेश ठाकुर, रामकुमार यादव, पंचम सिंह वरकड़े, सुरभि पटेल, ममता पहलवाती मरकाम शालाओं के शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।