सगाई तोड़ने पर बेटी के पिता को पीटा, नाक काटकर अपने साथ ले गए आरोपी
राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। इतना ही नहीं आरोपी लड़की के पिता का नाक काटकर अपने साथ ले गए। यह घटना शिव थानाक्षेत्र के झापली गांव में हुई।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमल सिंह भाटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमल सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई ऐसे परिवार में तय की थी, जिसमें उनकी भतीजी की पहले से शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी, इसलिए उसने कुछ समय पहले अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी।
Plz like and follow me mam