कांस्य पर कब्जा करने उतरी महिला हॉकी टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से बनाई बढ़त

in #delhi2 years ago

भारतीय महिला हॉकी टीम के पास कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार कांस्य पदक जीतने का मौका है। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम के पास गोल्ड मेडल अपने नाम करने का मौका है। indian_womens_hockey_bronze_medal_match_1659854896.webp

बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 9 दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत अच्छी स्थिति में है, क्योंकि भारत ने अब तक 40 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 13 गोल्ड मेडल शामिल हैं। वहीं, इन खेलों के दसवें दिन यानी आज रविवार 7 अगस्त को भारत की झोली में कुछ और पदक आने वाले हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम के पास कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार कांस्य पदक जीतने का मौका है। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं, बॉक्सिंग में भी कुछ पदक पक्के हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक दो ही पदक कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते हैं, जिनमें एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल है। ऐसे में पहली बार टीम के पास कांस्य पदक जीतने का मौका होगा। भारत ने आखिरी बार 2006 CWG में सिल्वर मेडल जीता था। ऐसे में 16 साल के बाद फिर से टीम के पास एक पदक जीतने का मौका है। भारत को कांस्य पदक के मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ना है।

Sort:  

Please follow me and like my post mam🙏🙏🙏🙏