ठंड से कटकाएंगे दांत या मिलेगी राहत? IMD ने बताया अगले तीन महीने देश में कहां रहेगा कैसा मौसम

in #delhi2 years ago

दिल्ली-एनसीआर में पारे में कमी लगातार देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इस बीच इस बार सर्दी के कम ही रहने का पूर्वानुमान भी व्यक्त किया गया है।
नई दिल्ली : देश के अलग-अलग हिस्सों में दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली और आसपास के हिस्सों में न्यूनतम टेंपरेचर में कमी देखने को मिल रही है। इसके अलावा धुंध के छाने के साथ-साथ एयर क्वालिटी भी खराब हो रही है। दूसरी तरफ केदारनाथ में ठंड की वजह से झरनों का पानी बर्फ बनने लगा है। दिसंबर में ठंड की शुरुआत के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इस बार ठंड कितनी पड़ेगी। क्या ठंडी लोगों को दांत किटकिटाने को मजबूर करेगी या इस बार ठंड का असर कम ही रहने वाला है। मौसम विभाग की माने तो इस बार ठंड पश्चिम उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में अपना कम ही असर दिखाएगी।
सर्दी पर मौसम विभाग की गुड न्यूज
पश्चिमी विक्षोभ के मंद पड़ने की संभावना के मद्देनजर पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि तापमान में दिन-प्रतिदिन के आधार पर भिन्नता हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि सर्दियों के आगामी मौसम (दिसंबर 2022 से फरवरी 2023) के दौरान, प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पश्चिमोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान