घुघरी थाना प्रभारी के सहयोग से बेसहारा बुजूर्ग महिला के शव को कराया दफन

in #dead2 years ago

मानवता की मिशाल पेश की
IMG-20221129-WA0017.jpg
मंडला विकासखंड घुघरी मुख्यालय में एक अनाथ बुजुर्ग महिला की घर में मृत्यु हो गई। यह बुजूर्ग महिला के परिवार में उसबा एक भाई भी था, जो एक किराए के मकान में निवास करते थे। महिला का भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी छोटी बहन अपने भाई की देखरेख करती थी। स्वास्थ्य खराब के चलते विगत रात्रि विक्षिप्त भाई की छोटी बहन का देहांत हो गया। जिसका अब कोई आगे पीछे नहीं है। विक्षिप्त भाई मृत्यु के बाद बहन के आसपास मंडरा कर रो रहा था। इसकी मृत्यु की सूचना ग्रामवासियों ने घुघरी थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे को दी।
तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी ने खुद ही बीड़ा उठाया और पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम वासियों के सहयोग से और घुघरी सचिव शिव कुमार बैरागी द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए शव को खुद अपने हाथों से घर से बाहर निकाला और उसके शव को दफन कराया गया। इस कार्य के लिए लोगों ने थाना प्रभारी की तारीफ की। इस कार्य में मोहल्ले के कुछ युवा, थाना स्टाफ और स्वयं थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद मरावी, सचिव शिवकुमार बैरागी के प्रयास से आज अनाथ के शव को दफन कराया गया।