पवित्र हज यात्रा पर निकले दमोह के हज यात्री। जिले से 13 हज यात्रियों का जत्था हुआ रवाना ।

in #damoh2 years ago

IMG-20220624-WA0164.jpgदमोह - दमोह जिले पवित्र हज यात्रा पर रवाना हुए हज यात्री इस बार जिले भर से कुल 13 हज यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं ख़ास बात ये की सभी यात्रियों की रवानगी एक ही तारीख में हो रही एक साथ गुरुवार सुबह सुबह दमोह के नूरी नगर से एक साथ जमा होकर हज यात्रियों का जत्था अपने घरों से रवाना हुआ जिन्हें स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं के साथ विदा किया इम्तियाज़ चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया सभी हज यात्रियों का जुलूस नूरी नगर से चमन चौक ,गढ़ी मोहल्ला होते हुए सेन्डे जी की बजरिया पहुँचा जहाँ रास्ते भर हज यात्रियों का स्वागत किया गया तो सभी ने गले लगाकर हज यात्रा की मुबारकबाद दी इसके बाद सभी अपने चार पहिया वाहनों से रवाना हुए। हज यात्रा पर जाने वालों में मोहम्मद आकिब खान, सलमा परवीन, साबिर खान, अज़ीज खान, तलक तहसीन ,असगर खान ,जब्बार खान, फातिमा बेग़म, मोहम्मद सादिक़, नफ़ीसा बेगम, अज़ीम इमामुद्दीन सहिंत कुल 13 लोग दमोह जिले से हज यात्रा पर रवाना हुएIMG-20220624-WA0161.jpg