मुस्लिम युवक ने पहले ब्यूटी पार्लर में भेजी लड़कियां, फिर बंदूक की नोक पर..

in #crime2 years ago

गाजियाबाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बंदूक की नोक पर रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने रेप करते हुए उसकी वीडियो बना ली थी और अब वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की शिकायत के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत ही जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
घर पर ही ब्यूटी पार्लर चलाती है पीड़िता
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला गाजियाबाद के मुरादनगर में स्थित एक कॉलोनी का है। पुलिस का कहना है कि महिला अपने घर पर ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। कुछ समय पहले ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपने पार्लर का प्रचार करने के लिए विज्ञापन करवाया था। उसमें ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था।cover-770x490.jpg
बातों-बातों में कनपटी पर लगाई पिस्टल
पीड़ित महिला का आरोप है कि इसी बीच अरहान उर्फ साजिद नामक एक युवक ने उससे फोन पर बातचीत की। उसने बातचीत करने के बाद उसके ब्यूटी पार्लर में कुछ लड़कियों को भी भेजा था। फिर एक दिन ब्यूटी पार्लर में आया और बातें करने लगा। महिला का आरोप है कि बातों-बातों में ही साजिद ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और बंदूक की नोक पर रेप की वारदात को अंजाम दिया।
मेरठ का रहने वाला है आरोपी
महिला का कहना है कि रेप करते समय साजिद ने उसकी वीडियो बना ली थी और अब वीडियो के माध्यम से उसको ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुरादनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि बहुत ही जल्द आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले काफी समय से दबिश दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।

Sort:  

Please like my post mam all post Like mam

Please like my news