विवाहिता की पिटाई कर घर से भगाया, पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

in #crime2 years ago

Wortheum news::बाराबंकी जिले में दहेज में 50 हजार रुपए और व्यवसाय के लिए प्लाट न मिलने से आक्रोशित ससुराली जनों ने विवाहिता की पिटाई की और उसे रात में ही घर से भगा दिया था। इसके बावजूद विवाहिता ससुराली जनों पर कार्यवाही ना कर समझौते के लिए इंतजार करती रही। लेकिन ससुरालीजन अपनी दहेज की मांग पर अड़े हैं। वह सुलह सपाटा के लिए तैयार नहीं है। इस पर विवाहिता की पिता तुंगनाथ ने देवा थाना में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

देवा थाना क्षेत्र के इसरहना गांव निवासी तुंगनाथ सिंह ने बताया कि 1 दिसंबर 2019 को उन्होंने अपनी पुत्री दिव्या सिंह का विवाह बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शायपुर भनौली गांव निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र ध्रुव सिंह के साथ किया था। विवाह के दौरान सामर्थ से अधिक उपहार भी दिया था, लेकिन इससे ससुराली जन संतुष्ट नहीं थे, दहेज के लिए उन्होंने दिव्या को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, आरोप है कि ससुर ध्रुव सिंह, सास विनीता, पति देवेंद्र सिंह, जेठ वीरू उर्फ वीरेंद्र सिंह, जेठानी रीना सिंह व ननद शीलू उसे लगातार परेशान कर रहे थे। दहेज में ₹500000 और व्यवसाय के लिए भनौली कस्बा में एक प्लॉट की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उनकी पुत्री दिव्या को शारीरिक व मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जाता था। हत्या की भी धमकी दी जाती थी।

इसकी शिकायत दिव्या द्वारा मायके में की जाती रही है लेकिन उसे समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया जाता था। इस दौरान उसने एक पुत्र को जन्म दिया। पिता तुंगनाथ सिंह ने बताया कि 17 मई 2022 की रात ससुराल में दिव्या की पिटाई कर उसे रात में घर से भगा दिया गया था। इसके बाद भी उसने कोई कार्यवाही करने से मना कर दिया। इस दौरान ससुराली जनों से कई बार समझौते की बात की गई लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति देवेंद्र सिंह, ससुर ध्रुव सिंह, सास विनीता, जेठ वीरेंद्र सिंह, जेठानी रीना सिंह व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।