तिजोरी तोड़ 15 तोला सोने,दो किलो चांदी समेत डेढ़ लाख रुपए हुए चोरी

in #crime2 years ago

IMG_20220820_152210.jpgशहर के आदर्श नगर कॉलोनी में चोर दिन दहाड़े एक मकान के ताले तोड़कर 15 तोला सोना, 2 किलो चांदी व डेढ़ लाख नकद पार कर ले गए। वारदात के वक्त परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए थे
जानकारी के अनुसार आदर्श नगर कॉलोनी निवासी जोगाराम माली गुरुवार सवेरे दुकान पर चला गया था। इसके बाद शाम करीब चार बजे उसकी पत्नी और बेटी खेत में काम करने के लिए चले गए थे। ऐसे में घर पर ताला लगा था। आधे घंटे बाद जब ये लोग वापस लौटे तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जिस पर इन लोगों के होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
तिजोरी से जेवरात व नकदी गायब थे। जोगाराम माली ने बताया कि चोरों ने तिजोरी से 15 तोला सोना, 2 किलो चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख रुपए नकद चुरा ले गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की