चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थ व नाजायज चाकू बरामद

in #crime2 years ago

गोंडा IMG-20220924-WA0009.jpgचोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ व नाजायज चाकू बरामद
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त 01. रामदयाल नाई 02. धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 120 अदद नशीली गोली (अवैध मादक पदार्थ) व 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. रामदयाल नाई पुत्र कैलाश उर्फ करेठे निवासी मौलागंज चौहट्टा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ।
  2. धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र जमुनाप्रसाद पाण्डेय निवासी पृथ्वीनाथ थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-264/2022, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
  2. मु0अ0सं0-265/2022, धारा 4/25 आर्मस ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
  3. मु0अ0सं0-266/2022, धारा 411, 467, 468 ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-

  1. 01 अदद मोटरसाइकिल
  2. 120 टैबलेट अवैध नशीली गोली (अल्प्रासेफ) बरामद
  3. 01 अदद चाकू नाजायज।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 घनश्याम वर्मा मय टीम।