कोहरे की आगोश में रहा शहर, पारा 8.8 डिग्री

in #city-engulfed2 years ago

001.jpg

  • सुबह और रात होने लगा ठंड का एहसास, अधिकतम तापमान भी हो रहा कम
  • अल सुबह नजर आ रही ओंस की बूंदें और जमकर छा रहा कोहरा

मंडला. पिछले एक पखवाड़े से अधिकतम व न्यूनतम के तापमान में उठा पटक देखी जा रही है। अचानक तापमान में गिरावट के साथ सर्दी के तेवर भी बदले हुए नजर आने लगे हैं। शहर में सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहा। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है और ठंड अपना असर दिखाने लगी है। लोगों को अब गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अधिकतम तापमान 00.0 डिग्री सेल्सियस रहा। विगत चार दिन से न्यूनतम तापमान 9 से 8 डिग्री के बीच ऊपर नीचे हो रहा है। सोमवार को इस साल का जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। कोहरे की धुंध सुबह करीब 09 बजे तक शहरी क्षेत्रों में देखने को मिली। सोमवार को छाया कोहरा काफी धुंध भरा था। वाहनों को लाईट जलाकर चलना पड़ रहा था।

जानकारी अनुसार जिले में ठंड अपने शबाव पर है। कड़कड़ाती ठंड के साथ कोहरे की धुंध भी छाने लगी है। सोमवार सुबह करीब 08 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा छटने लगा, जो करीब 09 बजे तक कोहरे की धुंध दिखाई दी। जिसके बाद सूर्य ने अपनी प्रचण्डता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की। वहीं कोहरे के बीच में वाहन चालकों को अपने वाहन की लाईट जलानी पड़ी। जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में अब लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके कारण जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के बच्चे धूप में पढ़ाई करते नजर आएंगे।

बता दे कि ठिठुरन अब बढऩे लगी है और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। यही कारण है कि जिले के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। ठंडी हवाओं के चलते मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। विगत एक पखवाड़े से तापमान में 10 डिग्री से 8 डिग्री के बीच है। रात्रि में तो ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दिन में भी जोरदार ठंड का एहसास हो रहा है। देर शाम से लेकर तड़के सुबह तक सर्द हवाओं और मौसम शुष्क रहने से धुंध छाने लगी है।

002.jpg

  • शाम ढलने के बाद बढ़ रही सर्दी :
    न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में सर्दी का असर बढऩे लगा है। शाम ढलने के साथ सर्दी का असर शुरू हो जाता है जो सुबह तक जारी रहता है। अधिकतम तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से आ रही गिरावट से दिन में सर्दी का थोड़ा असर रहने लगा है। वहीं दिन के समय धूप भी सुहानी लग रही है। दिन में भी ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बनी है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 00.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

  • गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग :
    ठंड का असर लोगों के पहनावे पर पडऩे लगा है। पहले जो लोग गर्म कपड़े पहनने से बच रहे थे, उन्हें भी अब स्वेटर, जैकेट का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बच्चों को उनके माता-पिता इस गुलाबी ठंड में ही स्वेटर, मफलर और दस्ताने भी पहनाकर स्कूल भेज रहे है। सुबह-सुबह लोग धूप सेंकते और शाम ढलते ही अलावा के आगे बैठे नजर आने लगे हैं। इधर सर्दी रानी की दस्तक के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार भी जोर पकडऩे लगा है।

  • गुलाबी ठंड के साथ उतरा पारा :
    जिले में इन दिनों ठंड अपने शबाव पर आ गई है। छाने वाले घने कोहरे से ठंड का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठंड पडऩा शुरू हो गई है। पिछले एक पखवाड़े में जिले का न्यूनतम तापमान में 04 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 00.0 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। इसके पहले 17 नबंवर को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इस एक पखवाड़े में न्यूनतम तापमान करीब 04 डिग्री कम हुआ और अधिकतम तापमान भी करीब 02 डिग्री कम हो गया है। जिसके कारण दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। अब लगातार अधिकतम तापमान कम होने से दिन में भी ठिठुरन बढऩे लगेगी। जिससे दिन में भी लोगों को अलाव तापते देखा जाएगा।

  • दिन न्यूनतम अधिकतम
    17 नबंवर 12.5 29.0
    18 नबंवर 11.0 28.6
    19 नबंवर 9.5 27.4
    20 नबंवर 8.6 27.2
    21 नबंवर 10.0 27.9
    22 नबंवर 10.0 28.8
    23 नबंवर 10.0 29.0
    24 नबंवर 9.4 29.0
    25 नबंवर 9.0 28.9
    26 नबंवर 8.0 29.4
    27 नबंवर 8.3 28.6
    28 नबंवर 8.8 29.0

  • अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के चलते स्कूल प्रात: 8:30 से लगेंगे

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर पडऩे के कारण जिले में संचालित समस्त प्रात: कालीन लगने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लगने का समय प्रात: 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने आदेश में कहा है कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर ठंठ का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। सर्व सम्बंधित विद्यालय निर्देशों का अक्षरश: कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Sort:  

सर मैंने आपकी न्यूज़ हंड्रेड परसेंट से लाइक की है आप कम से कम 50% से तो लाइक कर दीजिए