Praveen Nettaru Murder: कर्नाटक में BJP युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या में दो गिरफ्तार

in #bjp2 years ago

दक्षिण कन्नड़, । कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि अब तक कुल 15 लोगों से पूछताछ की गई, जिनमें से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे कहा कि वे घटना में इस्तेमाल किए गए केरल पंजीकरण वाहन की संभावना की भी जांच कर रहे हैं। दक्षिण कन्नड़ के बेल्लारे में मंगलवार देर शाम बाइक सवार युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू पर अज्ञात लोगों ने घातक हथियारों से हमला कर दिया।

कर्नाटक गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने पीएफआई और एसडीपीआई पर जताया संदेह

कर्नाटक गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने घटना पर बयान देते हुए कहा कि इसमें चरमपंथी पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) और उसकी राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) की संलिप्तता का संदेह है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें संगठनों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, एक घटना के आधार पर संगठनों को प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि अन्य राज्यों में समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन उन्हें प्रतिबंध के खिलाफ अदालतों से स्टे मिल गया है। अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि प्रवीण बहुत अच्छे इंसान थे और पार्टी के प्रति वफादार थे।कांग्रेस पर तंज कसते हुए ज्ञानेंद्र ने कहा कि देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के विपरीत कांग्रेस में वेतनभोगी कार्यकर्ता हैं। प्रवीण नेट्टारू की मां ने बुधवार को दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की। नेट्टारू की मां ने कहा, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है। उनके पिता भी दिल के मरीज हैं। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, जिसने भी ऐसा किया उसे फांसी दी जानी चाहिए।"

इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आश्वासन दिया कि पीड़ित के परिवार को न्याय दिया जाएगा और जघन्य कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बोम्मई ने कहा, "हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक सामाजिक अशांति और कलह को भड़काने वाले और जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को कुचला नहीं जाता।" बोम्मई ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता की मौत के संबंध में राज्य भर में तनाव के बाद 'जनोत्सव' सम्मेलन को रद करने की भी घोषणा की। बोम्मई ने बुधवार रात एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की।

राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में जिला भाजपा युवा मोर्चा समिति के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई। नेट्टारू की बेल्लारे में उनकी ब्रायलर की दुकान के सामने बाइक सवार तीन लोगों ने हत्या कर दी। जब भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हत्या हुई, वह अपने घर की ओर जा रहे थे। हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले के कई हिस्सों में तनाव व्याप्त है। हत्या को लेकर जिले के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हुए।Screenshot_2022-07-29-06-54-16-96_7a4090f09f6554852d748ee9fd6f40d3.jpg