भाजपा नेता पर दुष्कर्म व चालक पर धमकी का केस

in #bjp2 years ago

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री ने न सिर्फ घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं विरोध करने पर भाजपा नेता के चालक ने भी महिला को धमकाया। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी, लेकिन पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया। इस पर उसने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म और उसके चालक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#

Please follow me and like my post.👆🏻👆🏻

Please follow me and like my post sir🙏🙏🙏🙏