चाय पत्ती के साथ धोखे में कीटनाशक दवा डाली चाय में, पीते ही 5 लोगों की हालत बिगड़ी

in #babina2 years ago

Screenshot_20221029-155622_1DM.jpg

झांसी। इसे गलती कहें या फिर लापरवाही। एक महिला ने चाय पत्ती के साथ धोखे में कीटनाशक दवा चाय में डाल दी। जिसे पीने से पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि झांसी जनपद के बबीना थानान्तर्गत शास्त्री नगर में रहने वाले एक परिवार के घर में कुछ रिश्तेदार आए थे। महिला के मुताबिक उसने रिश्तेदारों के लिए चाय बनाई। चाय बनाते समय चाय पत्ती के धोखे से जहरीली दवा भी डाल दी। चाय बनने के बाद उसे रिश्तेदारों को पीने के लिए दे दी। जिसे पीते ही उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।