मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण, रामलला के दर्शन किए

in #ayodhya2 years ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को अयोध्या पहुंचे। सरयू तट बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उनका स्वागत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्त आदि जनप्रतिनिधियों सहित जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि ने किया।

हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री ने सलाहकार अवनीश अवस्थी, पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नीतीश कुमार आदि के साथ राम कथा पार्क एवं राम पैड़ी परिसर का जायजा लिया तथा दीपोत्सव के उद्घाटन सत्र को ध्यान में रखकर मुक्त आकाशीय राम कथा पार्क में छाया करने की व्यवस्था का निर्देश दिया। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित दीपोत्सव का आरंभ इसी राम कथा पार्क से होगा।
yogi-adityanath_1666172790.jpeg