अष्टलक्ष्मी यज्ञ आज से, आज कलश शोभा यात्रा

in #ashtalakshmi2 years ago

006.jpg

  • 24 नबंवर से 2 दिसंबर तक चलेगा अष्टलक्ष्मी यज्ञ
  • रपटा घाट से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल पहुंचेगी कलश शोभा यात्रा

मंडला. जिला मुख्यालय में 24 नबंवर से भव्य अष्टलक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारी भक्त द्वारा पूर्ण कर ली गई है। यह आयोजन सभी भक्तों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। अंजनिया स्थित वरदान आश्रम यज्ञाचार्य नीलू महाराज के सानिध्य में इस अष्टलक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अष्टलक्ष्मी यज्ञ की शुरूआत भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ की जाएगी।
बता दे कि 24 नबंवर से 2 दिसंबर तक आयोजित किया जाने वाला अष्टलक्ष्मी यज्ञ मंडला नपा अध्यक्ष विनोद कछवाहा के मकान के पास कीर्ति माता डांडिया ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए ग्राउंड में यज्ञ स्थल बनाया गया है। अष्टलक्ष्मी यज्ञ के पूर्व यज्ञ स्थल में यज्ञ कलश चढ़ाने के लिए मंगल मूर्ति पूजन भी किया जा चुका है।

बताया गया कि आज 24 नबंवर से स्थानीय सुभाष वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण और अष्टलक्ष्मी यज्ञ की शुरूआत होगी। जिसके उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे से रपटा घाट से प्रारंभ होगी जो प्रमुख मार्गो से होते हुए यज्ञ स्थल सुभाष वार्ड स्थित यज्ञ स्थल में समापन होगा। भागवत पुराण वाचक पंडित नीलू महाराज द्वारा कलश भागवत पुराण का पूजन किया जाएगा।
बता दे कि श्रीमद् भागवत पुराण और अष्टलक्ष्मी यज्ञ में कलश स्थापना, वेदी पूजन के बाद शाम को कथा का आरंभ किया जाएगा। श्रीमद् भागवत पुराण और अष्टलक्ष्मी यज्ञ और शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करते हुए अपना जीवन सफल बनाएं आग्रह किया है।