राज्यपाल से मिलने जा रहे अशोक गहलोत

in #ashok2 years ago

rajasthan_chief_minister_ashok_gehlot__1664350905.jpg

दिल्ली निकलने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजभवन जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर बाद राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करने वाले हैं। इस्तीफे की अटकलें।
दिल्ली निकलने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजभवन जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर बाद राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात करने वाले हैं। गहलोत के राजभवन जाने की सूचना से उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की संभावना है और पार्टी ने साफ कर दिया है 'एक व्यक्ति, एक पद' के फॉर्मुले के तहत उन्हें राजस्थान में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना होगा।
गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी अपने पास रखना चाहते थे। लेकिन राहुल गांधी ने साफ कर दिया था कि उदयपुर में लिए गए संकल्प पर कायम रहना होगा। इसके बाद गहलोत ने भी माना कि दोनों पद पर रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका से न्याय नहीं हो सकता है। गहलोत चाहते थे कि वह सीएम बनने के बाद इस्तीफा देंगे। लेकिन रविवार रात जिस तरह उनके समर्थक विधायकों ने विधायक दल की बैठक का बायकॉट किया और आलाकमान ने इस पर सख्ती दिखाई उसके बाद परिस्थितियां तेजी से बदली हैं।

दिल्ली जाकर शुरू करेंगे नामांकन की प्रक्रिया
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने गहलोत को क्लीनचिट दे दी है। इसके बाद से ही उनके दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की रेस शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी। पिछले 1-2 दिनों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कुछ और वरिष्ठ नेताओं ने गहलोत से बात की है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहलोत से बात करने की जिम्मेदारी इन नेताओं को दी थी।