श्वेत क्रांति लाने आधुनिक तरीके की लेनी होगी मदद

in #agriculture2 years ago

Jagannath Excellence School (1).jpg

  • उत्कृष्ट विद्यालय के कृषि संकाय छात्रों को कराया भ्रमण
  • छात्रों को खेत ले जाकर धान की नई किस्म की फसल दिखाई
  • उन्नत किस्म के फसलों की ली जानकारी

मंडला। शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय के कृषि संकाय के छात्रों का जवाहरलाल नेहरू कृषि विद्यालय जबलपुर का अध्ययन करने के लिए भ्रमण कराया गया। जिसमें डॉ. शेखावत पशुपालन केंद्र के एचओडी द्वारा छात्रों को बताया गया कि उन्नत पशुओं के बदलाव से हम श्वेत क्रांति की तरफ बढ़ सकते हैं। हम अपने स्थानीय पशुओं के माध्यम से उन्हें नई नस्ल की गर्भाधान प्रक्रिया के माध्यम से अधिक दुधारू गायों को जन्म हम दिला सकते हैं। उसके लिए हमें आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों का सहारा लेना आवश्यक है।

Jagannath Excellence School (3).jpg

उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को देशी, विदेशी अनेक नस्लों की गायों को दिखाया। इसके साथ ही फसल उत्पादन के एचओडी डॉ. आरपी साहू द्वारा विद्यार्थियों को उन्नत किश्म की धान व फसल में इकोसिस्टम के महत्व की अनेक जानकारी देकर विद्यार्थियों को नई किस्म की धान की फसल के खेतों में ले जाकर उन्हें अवलोकन कराया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि हर विद्यार्थी अपने गांव में जाकर 10-10 किसानों को उन्नत किस्म के फसलों के बारे में जानकारी दे।

Jagannath Excellence School (2).jpg

भ्रमण के बाद माइक्रोब्स रिसर्च एंड प्रोडक्शन सेंटर के डॉक्टर राकेश साहू एचओडी द्वारा छात्रों को फसलों की बढ़ोतरी के लिए कीटनाशक व फसल की बढ़ोतरी के लिए दवाइयों के छिड़काव के बारे में जानकारी छात्रों को दी। इसके साथ ही कृषि विश्वविद्यालय अनेक वरिष्ठ कृषि विज्ञान कौन है, छात्रों को अपने कैरियर बनाने के लिए एवं उन्हें यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अनेक जानकारी छात्रों को दी गई। कृषि संकाय के छात्रों ने जानकारियां हासिल कर लाभ प्राप्त किया।

Mowgli Fest (1).jpg

इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश यही था कि ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च संस्थानों की जानकारी छात्रों को दिला दें जिससे ज्ञान प्राप्त कर समाज एवं देश का नाम रोशन कर सके। इस दौरान श्रीमती आभा चौरसिया प्राचार्य के निर्देशन पर एवं डॉ पी शर्मा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय डीन के विशेष सहयोग से विद्यार्थियों को यह लाभ एवं अवसर दिलाया गया। इस कार्यक्रम में बीके चौरसिया, आरके क्षत्री, क्षत्रपाल श्याम, श्रीमती अपराजिता पाठक, सुश्री अहिल्या परस्ते, दीपक नगोत्रा का विशेष योगदान रहा।

Sort:  

Plz sir like my news🙏