युवा महोत्सव में छात्र - छात्राओं ने दिखाया मेधा का जलवा

in #agra2 years ago

IMG-20221202-WA0442.jpg

आगरा। युवा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं रंगारंग आयोजन किया गया। जयप्रकाश सभागार में सुगम गायन (एकल), लोक गायन (एकल) ,माइम, एकल अभिनय और मिमिक्रि का आयोजन किया गया। इसके अलावा सेठ पदम चंद जैन संस्थान, स्कूल ऑफ़ लाइफ साइंसेज और दाऊ दयाल संस्थान हुए।
कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आशु रानी ने की।
इस अवसर पर तमाम छात्र छात्राएं व शिक्षकों की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

होंगे ये कार्यक्रम

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव के आखिरी दिन जयप्रकाश सभागार में क्विज़ (मौखिक), लोक नृत्य समूह, रंगोली, लोक नृत्य (एकल) और 5 बजे समापन समारोह होगा, सेठ पदम् चंद जैन संस्थान में अंग्रेज़ी वाद विवाद प्रतियोगिता और स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़ में इंस्टालेशन की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।