पिनाहट में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

in #agra2 years ago

आगराIMG-20221127-WA0011.jpg। कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पूरनपुर स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा भाजपा कार्यकर्ताओं की आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं पहुंचे। बैठक में जयप्रकाश निषाद मंडल प्रवासी के रूप में उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पिनाहट प्रतिनिधि लाल सिंह परिहार पहुंचे। जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और हर घर जाकर भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें। केंद्र एवं प्रदेश सरकार नितिदिन नई-नई योजनाएं लोगों के लिए लाकर सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है। किसानों के हित के लिए आवश्यक कदम उठा रही है और निरंतर किसानों के लिए योजना चलाकर भरपूर डीएपी भी दी जा रही है सब्सिडी द्वारा खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता रणवीर सिंह भदोरिया ने की एवं संचालन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने किया। इस मौके पर बैठक में निखिल गुप्ता, मनोज शर्मा, रन सिंह परिहार, मनोज शर्मा, श्री कृष्णा, सुमन, चेतन शर्मा, प्रशांत शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।