मैनपुरी उपचुनाव में पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने किया प्रचार

in #agra2 years ago

आगरा/पिनाहट। मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने मैनपुरी के कई गांव में अपने समर्थकों और काफिले के साथ भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के लिए प्रचार किया और वोट मांग कर प्रत्याशी को विजई बनाने की अपील की गई।
आपको बता दें मैनपुरी लोकसभा संसदीय सीट पर दोबारा से उपचुनाव हो रहा है। जिसमें सपा पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के सामने भाजपा पार्टी के दिग्गज उम्मीदवार प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य मैदान में उपचुनाव में दोनों पार्टियों ने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार प्रचार जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के पक्ष में प्रचार के लिए आगरा से पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर अपने विशाल काफिले और समर्थकों के साथ गुरुवार को मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पहुंचे। जहां पूर्व मंत्री ने मैनपुरी के कई गांव में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार किया। जिसमें बिछिया,पड़रिया,झिंझाई, श्रंगार नगर,गोपालपुर,संगोली,ककरारा, गांगसी आदि गांव में सभाओं के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। एवं भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी और भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की गई। वही गांव गांव पूर्व मंत्री का ग्रामीणों द्वारा फूल मालाकर पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान सौदान सिंह भदौरिया, देवानंद परिहार प्रधान,बर्षा भदोरिया, प्रदीप भदौरिया,IMG-20221201-WA0033.jpg मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।IMG-20221201-WA0039.jpg

Sort:  

Please like my news