14 विभिन्न देशों के कैडेट्स ने किया ताजमहल का भ्रमण

in #agra2 years ago

1.jpg
आगरा l 14 विभिन्न मित्र देशों से भारत आए 178 एनसीसी अधिकारी एवं कैडेट्स के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आगरा में ताजमहल सहित अन्य ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण किया तथा यहां की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत के बारे में जाना। ये सभी कैडेट्स अमेरिका, यूएई, इंडोनेशिया, मालदीव्स, ब्राज़ील, उज़्बेकिस्तान, नाइजीरिया, इंग्लैंड, फिजी, मारीशस, मोजांबिक, किर्गिस्तान आदि देशों के हैं।
उक्त प्रतिनिधिमंडल 15 अगस्त को दिल्ली से आगरा पहुंचा। आगरा ग्रुप मुख्यालय के मुख्यालयाधिकारी ब्रिगेडियर अरुण यादव ने प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों एवं कैडेट्स से मुलाकात की एवं उनसे परिचय प्राप्त किया।
प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण की समस्त व्यवस्थाएं 1 उप्र वाहिनी एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एसके राय के निर्देशन में की गई, जिसमें उनका सहयोग सूबेदार मेजर बलदेव सिंह एवं नायब सूबेदार अशोक थापा ने किया l

Sort:  

Like my post mam