छठ पूजा के लिए घर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

in #accidential2 years ago

20200725_161107.jpg

झांसी। छठ पूजा के लिए गांव जा रहा युवक चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश के दौरान हादसे का शिकार हो गया। झांसी स्टेशन पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक कुशीनगर के मेनपुर निवासी राम छबीला (40) केरल में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह केरला एक्सप्रेस से झांसी पहुंचा। यहां बरौनी मेल उसे पकड़नी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है बरौनी मेल के छूटते ही वह ट्रेन में दौड़कर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। यात्रियों के जंजीर खींचने तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जेब से मिले पहचान पत्र के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।