स्वतंत्रता के 75 सालों में सानिया मिर्जा की यह उपलब्धि भी किसी से कम नहीं

in #yavatmal2 years ago

सानिया मिर्जा के नाम 6 ग्रैंड स्लैम टाइटल हैं। उन्होंने तीन बार मिक्स्ड डबल्स और इतनी ही बार वुमेन्स डबल्स में ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है।टेनिस के खेल में भारत के लिए कभी भी कोई बहुत बड़ा नाम नहीं आया। यूं तो रामानाथन कृष्णन, विजय अमृत राज, रोहन बोपन्ना, सोमदेव बर्मन, निरुपमा संजीव कई खिलाड़ियों ने अपने खेल का लोहा मनवाया लेकिन सानिया मिर्जा ने जो किया वो शायद इनमें से कोई नहीं कर पाया। सानिया के नाम छह ग्रैंड स्लैम टाइटल हैं। उन्होंने तीन बार मिक्स्ड डबल्स और इतनी ही बार वुमेन्स डबल्स में ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है। वह भारत की इकलौती महिला टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया।उनके अलावा पुरुष टेनिस स्टार महेश भूपति 12 बार (4 मेन्स डबल्स और 8 मिक्स्ड डबल्स) ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं तो लिएंडर पेस ने 8 बार मेन्स डबल्स का ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है। 1947 में आजादी के एक दशक के बाद तक यानी साल 1960 तक भारतीय टेनिस का कारवां थमा हुआ था। इसके बाद जब यह कारवां शुरू हुआ तो इसका श्रेय रामानाथन कृष्णन को जाता है। रामानाथन विंबलडन बॉयज़ एकल खिताब जीतने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने थे। फाइनल में उन्होंने चार बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एशले कूपर को हराया था।

Sort:  

Good job