इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा की अपील- "हर घर फहरायें तिरंगा"
इंडिया टीवी (India TV) के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा (Rajat Sharma) ने भी लोगों से अपील की है कि तिरंगे की आन-बान शान को पूरी दुनिया को दिखाने के लिए इस बार हर घर में तिरंगा लहराना है।आज से 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान की शुरुआत हो गई है। लोग अपने-अपने घर, दफ्तर और अन्य प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। इसी क्रम में इंडिया टीवी (India TV) के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा (Rajat Sharma) ने लोगों से अपील की है कि वे तिरंगे की आन-बान शान को पूरी दुनिया को दिखाने के लिए इस बार हर घर में तिरंगा लहराएं। रजत शर्मा ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर लोगों से यह खास अपील की है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा-'इस बार हर घर में तिरंगा लहराना है.. हर गली कूचे में... हर दफ्तर में तिरंगा फहराना है... इस बार आजादी का जश्न कुछ खास है... तिरंगे की आन-बान-शान पूरी दुनिया को दिखाना है।'