गणेश चतुर्थी कल, घरों में कैसे करें स्थापना; पढ़ें संपूर्ण विधि और शुभ मुहूर्त
2022 आराध्य देव गणपति की पूजा के साथ बुधवार से गणेश महोत्सव शुरू हो जाएगा। ढोल नगाड़ों के साथ नगर परिक्रमा के बाद गणपति बप्पा स्थापित होंगे। दो साल बाद इस महोत्सव को लेकर आयोजकों में भी खासा उत्साह है। घरों में जहां लोग तैयारी में जुटे हैं वहीं शहर के विभिन्न जगहों पर पांडाल सज चुके हैं। गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11: 24 से दोपहर 1:54 बजे तक रहेगा।