आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचेंगे राहुल गांधी, जताएंगे शोक

in #yavatmal2 years ago

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंच रहे हैं। वे यहां सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। 29 मई की शाम पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंच रहे हैं। वे यहां सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। 29 मई की शाम पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए हत्या पर दुख जताते हुए कहा था- ''होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुनियाभर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'' पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में शामलि हुए थे सिद्धू मूसेवाला
मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा, हालांकि आप नेता डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी थी।

मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती के बाद हुई घटना
राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे। पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली हैrahul-2-1654575012.jpg

Sort:  

सराहनीय कार्य भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहिए भविष्य में आप की सरकार केंद्र में जरूर आएगी