वूशु खिलाड़ी गोवा में दिखाएंगे जलवा

in #wushu7 months ago

007.jpg

  • वूशु खिलाड़ी गोवा में दिखाएंगे जलवा
  • गोल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त नेशनल प्रतियोगिता लेंगे भाग
  • खेलो इंडिया वूमेन वूशु लीग के लिए वूशु खिलाड़ी गोवा रवाना

मंडला. खेलो इंडिया वूमेन वूशु लीग के लिए वूशु खिलाड़ी मंडला से गोवा में आयोजित वूमेन वुशू लीग में शामिल होने पहुंच गए है। जिला वूशु संघ की सचिव माया रजक ने बताया कि 27 से 30 जनवरी तक मनोहर पारिकर इंदौर स्टेडियम मडगांव, गोवा में खेलो इंडिया वूमेन वूशु लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश वूशु दल के लगभग 100 खिलाड़ी सहभागिता दर्ज करा रहे है।

मध्यप्रदेश वूशु दल में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए है। जिसमें मंडला जिले के 05 खिलाड़ी अपने खेल का जलवा बिखेरेंगे। इन खिलाडिय़ों में पूर्णिमा रजक, सोनिया रजक, अंकिता मरावी, अविगेल कुशवाहा, पूजा झारिया शामिल है।

बता दे कि मप्र वूशु संघ सचिव विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता मध्यप्रदेश वूशु दल की मुख्य प्रशिक्षक है। इस स्पर्धा में वेस्ट जोन के लगभग 1300 खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ी को नगद राशि दी जाएगी एवं आगामी नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिले के सभी खेल प्रेमियों ने वूशु स्पर्धा हेतु शुभकामनाएं दी है।