लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आधा घंटे तक मदद मांगती रही एक्सीडेंट में घायल महिला,

in #wortheumnewslucknow2 years ago

औरेया से आगरा आ रहे थे केंद्रीय विधि एवं कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल। उनकी संवेदनशीलता से महिला को समय पर मिला उपचार। कानपुर की रहने वाली महिला की कार हुई थी दुर्घटना की शिकार। वाहन गुजरते रहे लेकिन किसी ने मदद के लिए नहीं रोका।
13_08_2022-sp_singh_baghel_helped_woman_22977021.jpg
आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय विधि न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की संवेदनशीलता ने दुर्घटना में घायल महिला को समय पर उपचार मिल गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटना में घायल हुई महिला मदद की राह देख रही थी। इसी दौरान वहां से केंद्रीय मंत्री का काफिला निकल रहा था। मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर महिला को अस्पताल भिजवाया।

घटना शुक्रवार की है।केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल औरेया से आगरा आ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्होंने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार महिला घायल हालत में है। उन्होंने अपना काफिला रोक लिया। जानकारी करने पर पता चला कि महिला कानपुर की रहने वाली है। वह करीब आधा घंटे से मदद के लिए वहां से गुजरने वालों की राह देख रही थी। इस दौरान कई वाहन वहां से निकले, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं रुका।

Sort:  

Please follow me and like my post please sir,mam mene follow kar liya h aap ko