सुभासपा ने चलाया सदस्यता अभियान,मासिक बैठक के बाद लोगों को बनाया सदस्य

हरदोई की विधानसभा गोपामऊ की ग्राम सभा अलीनगर के मजरा सर्गापुर में सुभासपा की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी से रिश्ता टूटने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अब नगर निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ-साथ सदस्यता ग्रहण अभियान भी चलाने का कार्य किया जा रहा है। संगठन को कैसे और मजबूत किया जाए इस अभियान के लिए पार्टी लगातार सदस्यों की नियुक्ति कर रही है।