घर घर तिरंगा लगाने के लिए निकाली रैली,लोगों से घर पर तिरंगा लगाने की अपील की गई

IMG_20220805_192325.jpg

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शहर में एक रैली निकाली गयी और इस कार्यक्रम की सफलता के लिये सभी से सहयोग का अनुरोध किया गया।आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना है। राष्ट्रीय ध्वज को पूर्ण सम्मान के साथ लेकर चलना है तथा झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा उसे फेका नही जायेगा उसे सम्मान के साथ होल्ड करके रखा जायेगा। घरो में भी इसको बहुत ही सम्मानपूर्वक लगाया जाना है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सभी की सहभागिता बहुत ही आवश्यक है। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के नियमों का पालन बहुत ही आवश्यक है बताया गया।