तुलसी ऐसा पौधा है जिससे घर का वातावरण शुद्ध होता

IMG-20220606-WA0044.jpg

इटावा तुलसी ऐसा पौधा है जिससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। सभी को घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसी संकल्प को लेकर पर्यावरण छात्र संसद की ओर से तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में जुटने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुल कांत शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को जुटना है। उन्होने कहा कि तुलसी का पौधा आंगन की शोभा है और वातावरण को शुद्ध करता है। उन्होंने कहा कि गांवों में हरी शंकरी के पौधे लगाए जा रहे हैं जो अधिक मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं। पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक व पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक कैलाश यादव ने कहा कि पर्यावरण पर जो संकट है यह पौधे लगाने तथा बचाने से ही दूर होगा। पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक संजय सक्सेना ने कहा कि बरसात शुरू होने के बाद पौधा रोपण का कार्य तेजगति से किया जाएगा तब तक जागरूकता अभियान चलेगा। जल संरक्षक निर्मल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ ही जल संरक्षण भी बेहद जरूरी है।