खण्ड विकास अधिकारी ने देखा तालाब का काम

IMG-20220609-WA0013.jpg

इटावा। महेवा ब्लॉक क्षेत्र महेवा की विभिन्न ग्राम पँचायतो में बनाये जा रहे अमृत सरोवर के कार्यों का खण्ड विकास अधिकारी महेवा निरंजन त्रिवेदी ने मौके पर निरीक्षण किया। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पँचायत बहेड़ा में मघई तालाब को अमृत सरोवर बनाया जा रहा है वही रोजगार सेवक उत्तम सिंह से श्रमिको की जानकारी ली। इसके बी.डी.ओ महेवा श्री त्रिवेदी ने बम्होरा पहुँचकर अमृत सरोवर के तहत बनाये जा रहे तालाब को देखा तथा रोजगार सेवक सतीश नागर से जरूरी जानकारी की।