प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 5 साल पूरे हुए

IMG_20220607_005325.jpg

इटावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 5 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पचराहा स्थित मेडिकल केअर यूनिट में आंगनबाड़ी और स्वमं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री मनीषा शुक्ला ने स्वमं सहायता समूह की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से पूंछा की उन्हें केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नही। इस पर महिलाओं से केंद्र सरकार से योजनाओं से संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित किया गया।