शिक्षा के बिना सुख समृद्धि और विकास की कल्पना बेईमानी - सेवाश्रम प्रमुख

IMG-20220702-WA0062.jpg

इटावा। भरथना 2 जुलाई शिक्षा के बिना आज मनुष्य जीवन निरर्थक है आज जहां शिक्षा है वहां सुख समृद्धि और विकास है उक्त बक्तव सेवाश्रम के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सेवाश्रम प्रमुख चौ. अमित त्रिपाठी एडवोकेट ने व्यक्त किये। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, पुष्कर यादव सदस्य जिलापंचायत, सिगरेश यादव पूर्व सदस्य जिलापंचायत, जनवेद सिंह पूर्व चेयरमैन बकेवर, सेवाश्रम कानपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश यादव, सेवाश्रम जिलाध्यक्ष असलेंद्र सिंह चौहान, सेवाश्रम जिलाउपाध्यक्ष अनाथ सिंह राजपूत श्यामसुन्दर चौरसिया, समेत नगर के गणमान्य लोगों ने प्रमुख रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असलेंद्र सिंह चौहान ने तथा सफल संचालन जिलामहामंत्री सेवाश्रम राजेश यादव पत्रकार ने किया। सेवाश्रम नगर संगठन मंत्री राजकिशोर यादव के पुत्र मयंक यादव द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा में भरथना तहसील में प्रथम स्थान पाए जाने पर पूर्व विधायक ने कहाकि मयंक ने अपने स्वजनों के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है हम भविष्य में उसकी प्रगति के लिए ईश्वर से कामना करते हुए शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मयंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सेवाश्रम भरथना अध्यक्ष होशियार सिंह यादव, जिलासचिव अवधेश सविता, राजपाल यादव, अभिलाख यादव, शैलेंद्र यादव, सुशील यादव, प्रदीप यादव, उदयसिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया।