UP News Live: बीजेपी ने लोकसभा सीटों की मजबूती के लिए कार्यकर्ता उतारे, बसपा ने शुरू किया जोन सिस्टम

in #wortheumnews2 years ago

UP News Live: बीजेपी ने 2019 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा। प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों के तहत करीब 30 हजार बूथों को मजबूत करने को 6 हजार लोगों की फौज मैदान में उतारी। प्रदेश में 1 लाख 74 हजार पोलिंग बूथ है। भाजपा 2014 से लगातार प्रदेश में अपना प्रदर्शन सुधार रही है। इस सिलसिले को वर्ष 2024 में भी बरकरार रखने की कवायद हो रही है।

BSP सुप्रीमो मायावती ने संगठन में फेरबदल किया है। मंडलीय व्यवस्था को समाप्त करते प्रदेश को छह भागों में बांटते हुए तीन-तीन मंडल का एक जोन बनाया है। प्रत्येक जोन में दो मुख्य जोन इंचार्ज बनाए। नई व्यवस्था में तीन मंडल पर एक जोन इसमें दो मुख्य जोन इंचार्ज और प्रत्येक मंडल पर तीन से पांच प्रभारी बनाए गए हैं।