अमरनाथ गुफा के पास दिखा मौत का मंजर, बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत, देखें वीडियो और तस्वीरें

in #wortheumnews2 years ago

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर सामने आई है। यह हादसा साढ़े 5 बजे हुआ। हादसे के वक्त घटनास्थल पर 14-15 श्रद्धालु मौजूद थे। अब तक

अमरनाथ गुफा से महज 2 किमी दूर फटा बादलकई श्रद्धालुओं के मौत की खबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीघटना के वक्त मौके पर करीब 12अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर सामने आई है। यह हादसा साढ़े 5 बजे हुआ। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। 5 श्रद्धालुओं के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरूष शामिल हैं। सैलाब की वजह से गुफा के पास श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लगभग 25 टेंट और 2-3 लंगर पानी में बह गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। आइए हम आपको वीडियो के जरिए दिखाते हैं कि अमरनाथ गुफा के पास कितना भयानक मंजर था जब यह हादसा हुआ।
हर रोज करीब 15 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं। एक हफ्ते पहले ही 30 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई है और एक हफ्ते में ही कई बार खराब मौसम की वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है। जब यह घटना हुई तब मौके पर करीब 12 हजार यात्री मौजूद थे। अमरनाथ गुफा से करीब 2 किलोमीटर दूर यह घटना हुई है। न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक अमरनाथ की गुफा के नीचे शाम साढ़े 5 बजे के करीब बादल फटा। इस घटना के बाद अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।