राष्ट्रीय पार्टी बनने पर आप की धूम शहर में निकाली रैली

in #wortheumnewslast year

Screenshot_20230412_224630~2.jpg

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया हे, 2012 में स्थापित आप ने महज दस वर्षो में यह दर्जा हासिल किया हे,चुनाव आयोग के अनुसार राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए चार राज्यों में कुल 6 प्रतिशत वोट प्राप्त करना अनिवार्य हे,आप ने दिल्ली, पंजाब, गोवा और हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव में 13 प्रतिशत वोट लाकर यह दर्जा प्राप्त किया है, देश की छह राष्ट्रीय पार्टियों में अब आप भी शामिल हो गई है।
राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त करने पर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा की यह उपलब्धि स्थापना से लेकर आज तक अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं और आम जनता को समर्पित हे, जिन्होंने आप को वैकल्पिक राजनीति का सशक्त विकल्प माना
राष्ट्रीय सयुक्त सचिव पंकज सिंह ने कहा कि शुरुवात में कई कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य कर मजबूत नीव प्रदान की उसी का परिणाम है की महज दस वर्षो में आप राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। हम जनता की आशाओं और विश्वास को कायम रखते हुए जनहितैषी कार्यों को जारी रखेंगे और भारत को विश्व में विशिष्ट स्थान दिलवाने के लिए अथक मेहनत करेंगे। कार्यक्रम में कमल गुप्ता, कमलेश मालवीय, अनुराग यादव, विनोद त्यागी एवम बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया