मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

कंटालिया :- कंटालिया निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बभाण का निरीक्षण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मारवाड़ जंक्शन शंकर सिंह उदावत ने किया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्मिक उपस्थित पाये गये। शंकर सिंह उदावत ने स्टाफ की बैठक लेकर हाउसहोल्ड सर्वे, नामांकन वृद्धि, बाल वाटिका, स्वच्छता संबंधी परीक्षा परिणाम, रोकड़ पंजिका के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। हाउसहोल्ड सर्वे प्रभारी भंवर लाल परिहार ने सर्वे की जानकारी दी तथा सत्र् 2022-23 में नवीन प्रवेश लेने वाले बालक बालिकाओं के बारे में चर्चा की। आर.पी. पप्पुराम ने एफ. एल. एन. प्रशिक्षण, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, मिड-डे-मेल के बारे में दिशानिर्देश दिये। कार्यवाहक प्रधानाचार्य हजारीमल मौर्य ने विद्यालय की गतिविधियों एवं आगामी सत्र् 2022-23 की वार्षिक योजना के बारे में बताया। इस मौके पर तेज सिंह जैतावत, पूजा कुमारी जाखड़, आशीष कुमार मीणा, ओमप्रकाश गुर्जर, सीताराम जाट समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

IMG-20220625-WA0048.jpg