Opinion Poll: क्या है राजस्थान में जनता का मूड, लोकसभा चुनाव पर ताजा सर्वे में खुलासा

देश में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू कायम है या महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दे को जोरशोर से उठाकर कांग्रेस लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रही है? इसका सटीक सवाल तो अभी ठीक-ठीक देना मुश्किल हैं, लेकिन एक ताजा सर्वे में इस बात का अनुमान जरूर लगाया गया है। इसके मुताबिक, देश में अभी भी मोदी की लहर कायम है और लगातार तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बन सकती है।

इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के मुताबिक, यदि आज देश में लोकसभा चुनाव हो जाएं तो देश में एक बार फिर एनडीए को बहुमत मिल सकता है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि एनडीए को 362 सीटें मिल सकती हैं। यूपीए को 97 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है तो अन्य दलों को 84 सीटें मिल सकती हैं। दलवार देखें तो सर्वे में कहा गया है कि बीजेपी को 326, जेडीयू को 14, शिंदे की शिवसेना को 11 सीटें मिल सकती हैं, अन्य में 11 सीटें जाएंगी। यूपीए को 97 सीटें मिल सकती हैं, लेकिन इसमें कांग्रेस को महज 39 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

क्या है राजस्थान का मूड
राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इस लिहाज से राजस्थान के आंकड़े भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। सर्वे में कहा गया है कि राजस्थान में मोदी की लहर कायम है और यदि आज चुनाव होते हैं तो भाजपा क्लीनस्वीप कर सकती है। भाजपा 25 की 25 लोकसभा सीट जीत सकती है तो कांग्रेस को फिर खाली हाथ रहना पड़ सकता है।

Sort:  

ज़ब लाइक फॉलो से एक दूसरे कों बेनिफिट है तों फॉलो आप हमे करे हम आप कों करते है ख़बर कों लाइक भी करें l