दिल्ली के सभी 13820 बूथों पर केजरीवाल के झूठे वायदों के खिलाफ प्रचंड

IMG-20220530-WA0010.jpg

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 13820 बूथों पर केजरीवाल के झूठे वायदों के खिलाफ प्रचंड पोल खोल अभियान के तहत किया गया जनसम्पर्क

केजरीवाल द्वारा किराया न देने के कारण दिल्ली के किरायेदार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं-आदेश गुप्ता

जब भाजपा कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे थे तो केजरीवाल किराए पर भी राजनीति करने में व्यस्त थे-आदेश गुप्ता

केजरीवाल के किराया ना देने के बाद सड़क के किनारे रहने को मजबूर हुए किरायदार-आदेश गुप्ता

राजेंद्र नगर उपचुनाव में केजरीवाल को सबक सिखाएंगे किरायेदार-आदेश गुप्ता

IMG-20220530-WA0016.jpg
नई दिल्ली

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी 13820 बूथों पर केजरीवाल सरकार के झूठे और बेबुनियाद वायदों के खिलाफ भाजपा ने जबरदस्त पोल खोल अभियान चलाकर केजरीवाल की असली सच्चाई से लोगों को परिचय कराया। पिछले 7 सालों में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की मासूम जनता के साथ जितने झूठे वादे किए और उन्हें गुमराह करने का काम किया उन सब की कलई पोल खोल अभियान के द्वारा खुलती जा रही है जिससे आम आदमी पार्टी के नेता परेशान, हतोत्साहित और चिंतित नजर आ रहे हैं। उनकी चिंता का एक और कारण है कि राजेंद्र नगर में होने वाले उपचुनाव में जनता उन्हें पूरी तरह से नकारने वाली है जिसका आम आदमी पार्टी को आभास अभी से होने लगा है।

आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज बिजवासन विधानसभा में पोल खोल अभियान के तहत लोगों से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार जनता के प्रति कितनी संवेदनशील है इस बात का प्रमाण कोरोना काल के दौरान मिल चुका है। दिल्ली की जब जनता परेशान थी, व्यवसाय बंद हो गए थे, लोगों की नौकरियां चली गई थी उस वक्त जनता को जिस केजरीवाल की सबसे ज्यादा जरूरत थी वह खुद को क्वारंटाइन कर लिए थे।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने किरायदारों से कोरोना काल के दौरान वादा किया था मकान का किराया देंगे, इसलिए आप सभी दिल्ली में रहें। इसी तस्सली में जो लोग बिहार या उत्तर प्रदेश ना जाकर दिल्ली में ही कर्ज लेकर केजरीवाल के भरोसे पर गुजारा करने लगे थे, लेकिन आज तक किरायेदारों को किराया नहीं दिया गया। दिल्ली में किराए पर रहने वाले सभी लोग आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल उस समय भी राजनीति कर रहे थे जब सारा देश एकजुट होकर एक दूसरे की सेवा में लगा था। किराया ना मिलने पर कई लोगों को मजबूरन दिल्ली छोड़कर जाना पड़ा और कई तो मकान मालिकों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद सड़क के किनारे ही अपना बसेरा बनाने को मजबूर हो गए। लेकिन केजरीवाल सरकार को उनकी बेबसी नहीं दिखी और अपने सभी झूठे वायदों की तरह इसे भी केजरीवाल भूल गए। किराए पर रह रहे दूसरे राज्यों के लोगों को सिर्फ वोट बैंक समझा और उनसे किये कई वायदों को चुनाव के बाद भूल गए।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली में लाखों की तादाद में किराएदार हैं और राजेंद्र नगर विधानसभा में भी बड़ी संख्या में किरायेदार रह रहे हैं जो इस बार के उपचुनाव में केजरीवाल से बदला लेंगे। जिस तरह से कोरोना काल के दौरान किराएदारों पर दोहरी मार पड़ी। एक ओर उनके पास खाने को नहीं था तो दूसरी ओर उन्हें मकानमालिकों द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल के दौरान लोगों को चिकित्सकीय सहायता के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था करके दिया लेकिन केजरीवाल और उनके मंत्री कोरोना काल के दौरान नदारद रहें। लोग अपना सामान छोड़कर भागने को मजबूर हुए और केजरीवाल के झूठे वायदों का नतीजा हुआ कि कई घर उजड़ गए।

पोल खोल अभियान में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री रमेश बिधूड़ी एवं श्री प्रवेश साहिब सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं श्री विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह सहित प्रदेश के उपाध्यक्ष, विधायक एवं प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में केजरीवाल के झूठे वायदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उजागार किया।