अनु कादयान पहुंची कुरुक्षेत्र, लोगों को दिया रैली के लिए न्योता

IMG-20220527-WA0056.jpg

अनु कादयान पहुंची कुरुक्षेत्र, लोगों को दिया रैली के लिए न्योता*

IMG-20220527-WA0058.jpg
मशहूर हरियाणवी गायिका, अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी की नेता अनु कादयान शुक्रवार को कुरुक्षेत्र पहुंची। उन्होंने लोगों को 'अब बदलेगा हरियाणा रैली' के लिए न्योता दिया। उन्होंने कहा कि 29 मई की रैली से प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जंग की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां आम जनता, मजदूर और किसानों के हकों के लिए है। आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो आम जनता को उनके हक दिलाने का काम करेगी। इसलिए आने वाली 29 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और इस धर्म युद्ध का हिस्सा बनें।