एयरपोर्ट से होटल तक वर्ल्ड लीडर देख रहे भारतीय संस्कृति की झलक

Screenshot_20230909-074506.pngजी- 20 में शामिल विदेशी मेहमानों का भारतीय संस्कृति के तहत अभिनंदन तो स्वागत उनकी भाषा में होगा। विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट से लेकर होटल में गर्मजोशी से भारतीय पारंपरिक तरीके से टोपी, तिलक लगाकर अभिनंदन किया जा रहा है।

जबकि उनकी भाषा में स्वागत किया जा रहा है। इसका मकसद उन्हें भारत की प्राचीन संस्कृति से रूबरू करवाने के साथ-साथ आधुनिक भारत और अपनापन दर्शाने के लिए उनकी भाषा को चुना गया है।

भारत मंडपम में जी 20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों और आमंत्रित विशिष्ठ मेहमानों को उनकी हिंदी, अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, बांग्ला, स्पेनिश, इंडोनेशिया तुर्की आदि 16 भाषाओं में स्वागत किया जाना है।

यह पहला मौका होगा जब जी 20 के प्रतिनिधियों को इतनी भाषाओं के साथ भारतीय पारंपरिक पद्धति से स्वागत करवाने का मौका मिल रहा है। भारत मंडपम में शनिवार को प्रवेश करते ही विभिन्न विदेशी भाषाओं में विदेशी प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया जाएगा। यहां फ्रेंच में ''बिएनवेन्यू'', तुर्की में ''होसगेल्डिनिज'' जर्मन में ''विलकोमेन'' , इंडोनेशियाई में ''सेलामत डेटांग'', स्पेनिश में ''बिएनवेनिडो'' आदि में स्वागत होगा।