दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की हल्की परत

in #wortheumnews8 months ago

Screenshot_20240129-081849.png
दिल्ली-एनसीआर में आज भी कोहरे की हल्की चादर पसरी हुई है। खराब मौसम के कारण दिल्ली आने और यहां से जाने वाली कई रेलगाड़ियां लेट हैं। कुछ गाड़ियां रद्द की दी गई हैं जिससे यात्री परेशान हैं।

उत्तर भारत में न तो कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है और ना ही घने कोहरे से। कोहरे ने तो यातायात के सभी संसाधनों पर एक तरह से पहरा लगा दिया है। रेलवे ट्रेक पर चलने वाली ट्रेन जहां लगातार देरी से संचालित हो रही है वहीं विमानों की आवाजाही ज्यादा प्रभावित हो रही है। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक आज से पारा बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम सात डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में दोपहर में भी ठंड बढ़ा रही हैं। रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे जिससे धूप नहीं खिली। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह कोहरा छाने का अनुमान है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को हवा दक्षिण दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। मंगलवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति चार से छह किमी रहने के आसार है।

Sort:  

मैडम कभी आप ने निकाला इसका पेमेंट

Ha

Call me Sandeep Pandey 9415258100