क्या फिर डूब जाएगी दिल्ली? खतरे के निशान पर उफान ले रही यमुना

Screenshot_20230817-094424.pngपहाड़ों में हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली में खतरे की घंटी बजा दी है। दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर फिर से बढ़ गया है। बीते बुधवार की सुबह यमुना चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गई थी। सुबह पांच बजे जलस्तर 205.43 तक पहुंच गया। हालांकि, देर रात तक जलस्तर 205 मीटर तक पहुंच गया। लेकिन गुरुवार सुबह एक बार फिर यमुना नदी उफान पर है।

यमुना में जल स्तर कभी ऊपर कभी नीचे

दिल्ली के लोहा पुल पर यमुना नदी उफान पर है। यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से कभी ऊपर तो कभी नीचे बह रहा है। ऐसे में दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किल को बढ़ा दिया है। वहीं अधिकारियों के मुताबिक, अभी यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। लोहा पुल पर मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर 205.39 मीटर तक पहुंच गया था।

दिल्ली में बाढ़ की आशंका

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, जल स्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो मंगलवार की रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.39 मीटर हो गया। दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।