महाराणा प्रताप की जयंती मना आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प ।, जुटी भीड़

in #wortheumnews2 years ago

फतेहपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गोष्ठी में जहां वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की वहीं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों में घूमी। जिसमें समाज के लोगों ने जोशीले नारे लगाए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी। तय समय के अनुसार शहर के युगराज सिंह महाविद्यालय में भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्र हुए। यहां पर पहले एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने भाग लिया। गोष्ठी में क्षत्रिय समाज के लोगों ने अपने अपने विचार रखे और संगठन को गतिशील बनाने के साथ-साथ महाराणा प्रताप की जयंती परंपरागत तरीके से मनाए जाने का निर्णय लिया। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भारी संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन शामिल रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर पहले से ही तैयारियां की गई थी। शहर के ज्वालागंज, शांतीनगर, बाकरगंज, जिला चिकित्सालय, सिविल लाइन, पटेलनगर, वर्मा तिराहा, पीरनपुर आदि इलाकों से होते हुए शोभा यात्रा युगराज सिंह महाविद्यालय में समाप्त हुई। कार्यक्रम के पश्चात विजय सिंह ने आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
1.jpg