कमान अधिकारी के हाथों मिला सर्वश्रेष्ठ कैडेट का पुरस्कार।

in #wortheumnews2 years ago

फतेहपुर : 60 यूपी बटालियन एनसीसी में आयोजित सर्वश्रेष्ठ कैडेट का पुरस्कार वितरण समारोह ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज की ओर से चयनित सर्वश्रेष्ठ कैडेटों को कैडेट वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कैडेड का पुरस्कार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल ओपी शर्मा ने 3500 से 4500 तक की धनराशि की चेक प्रदान की गई।
कमान अधिकारी ने कर्नल ओपी सिंह ने बताया कि इस बटालियन के कैडेट विवेक सिंह महर्षि विद्या मंदिर, कैडेट नाजिया परवीन महिला डिग्री कालेज, कैडेट अनिल एवं नित्या त्रिपाठी, सरस्वती विद्या मंदिर एवं कैडेट रोहित कुमार साहू आदर्श बजरंग विद्यालय बांदा के कैडेटों को ड्रिल में सर्वश्रेष्ठता, टर्न आउट में सबसे अच्छा, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में धारा प्रवाह, अनुशासन बनाए रखने पर सर्वश्रेष्ठ कैडेट का खेताब मिला है। इस मौके पर समस्त बटालियन का स्टाफ मौजूद रहा। 5.jpg