द्रोपदी मुर्मू जी की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न की जमकर आतिशबाजी

in #wortheumnews2 years ago

महामहिम राष्ट्रपति पद के निर्वाचन में नवनिर्वाचित देश की प्रथम जनजाति महिला द्रोपदी मुर्मू जी की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न की जमकर आतिशबाजी

IMG-20220721-WA0019.jpg

डिंडोरी - भारतीय जनता पार्टी के के पदाधिकारियों ने आज शाम जिला भाजपा कार्यालय के बाहर आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया, आजादी के बाद देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं जिससे जनजाति समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है वहीं जिला भाजपा कार्यालय में ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई ।
IMG-20220721-WA0041.jpg

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह टेकाम, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, रेलवे उपभोक्ता सलाहकार सदस्य एवं जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी एडवोकेट राजेंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, महेश सिंह पाराशर, सुधीर दत्त तिवारी जिला मीडिया प्रभारी जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धूमकेती, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, जनपद सदस्य राकेश परस्ते, सुदील बरमैया, चंद्रशेखर नायक मंडल महामंत्री मंडल डिंडोरी राहुल पांडे जनपद सदस्य नरेश चंदेल पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मोहन सिंह राठौर, भागीरथ उरैती, पीतांबर पाराशर, यशवंत तोमर, चंद्र सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जिले में हर मंडलों में खुशियां मनाई गई।

Sort:  

Nice

Congratulations meam